पनीर की सब्जी कैसे बनाएं पनीर की सब्जी कैसे बनाएं

पनीर की सब्जी बनाने की  आसान विधि |(हिंदी में).


पनीर की सब्जी के बारे में-:

पनीर की सब्जी भारत में ही नहीं यह विदेशों में भी बड़े चाव से खाई जाती है |शादी हो या कोई भी फंक्शन त्योहार जन्मदिन शादी की सालगिरह पर बनाई जाती है|  पनीर की सब्जी वेज हो या नॉनवेज सभी लोग खूब पसंद करते हैं इसे बच्चे बूढ़े जवान सभी पसंद करते हैं|

आपने होटल ढाबा रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी का नाम सबसे ऊपर लिखा देखा होगा | पनीर की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है | जैसे पालक पनीर ,मटर पनीर, शाही पनीर | पनीर से हमें कैल्शियम मिलता है |जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। हम आपको कम मसालों से स्वादिष्ट और सरल तरीके से पनीर बनाना सिखाएंगे आइए समय ना कमाते हुए आपको पनीर बनाना बताते हैं |

पनीर बनाने की सामग्री-:

पनीर 250 ग्राम

तेल 3 बड़े चम्मच

प्याज 2 से 3

लहसुन 10 से 12 कलियां

टमाटर 2 से 3

•।  नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च 1 चम्मच

धनिया पाउडर 2 चम्मच

हल्दी ¼ चम्मच 

दालचीनी पाउडर ½ चम्मच

गरम मसाला ¼ चम्मच 

कटा हुआ हरा धनिया

साबुत जीरा ½ चम्मच

दाल चीनी ½ चम्मच


पनीर बनाने की विधि-:

1. सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें      ( स्टेप 1 से लेकर स्टेप10 तक गैस की फ्लेम मीडियम रखे}

2. फिर गैस ऑन करके उस पर कढ़ाई रख दें। और उसमें दो चम्मच तेल डाल दें। ध्यान रहे तेल अच्छी तरह पक जाए ।

3.  तेल पक जाने के बाद उसमें पनीर के टुकड़े डाल दें।पनीर के टुकड़ों को पलट  पलट कर भूने । और हल्का ब्राउन होने तक तल लें ।

4.  भून जाने के बाद पनीर के टुकड़ों को एक बर्तन में निकाल कर उसमें पानी डाल दें ताकि पनीर सॉफ्ट बना रहे।

5. फिर हम  एक कढ़ाई में ऐक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह पका लें तेल का कलर बदल जाने पर उसमें साबुत जीरा डाल दें।

6. जीरे का कलर ब्राउन होने पर उसमें पिसा हुआ प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूने।

7. उसके बाद लहसुन प्याज का पेस्ट मिर्च नमक हल्दी गरम मसाला धनिया पाउडर दालचीनी पाउडर डालकर लें। उसके बाद इन सभी मसालों में पानी डालकर भूने पानी हम इसलिए डालते हैं जिससे कि मसाला जले नहीं। और मसालों को चलाते रहे।

8. मसाला भून जाने पर मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें हम कटा हुआ टमाटर भूने । टमाटर और मसाले का मिश्रण मसाले तेल छोड़ने लगे तो समझ जाना चाहिए की पनीर का मसाला तैयार है ।

9. फिर उसमें हम पनीर के टुकड़े पानी से निकालकर ग्रेवी में डाल देते हैं ।

10.  पनीर की ग्रेवी मैं एक गिलास पानी डाल दें। और गाड़ापन आने तक पकाएं और गैस बंद कर दे। और उसमें कटा हुआ धनिया डालकर पूरी पराठा रोटी चावल के साथ सर्व करें


  •              आप का पनीर तैयार

                          है |




                       




Comments